Sri Lanka की जेल में कैसे भड़का दंगा? एक Leaked Info बनी 25 कैदियों की मौत की वजह
जेल के मीडिया प्रवक्ता एसी गजनायके ने बताया कि सोमवार सुबह फिर से झड़पें हुईं। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि लड़ाई रोकने के लिए बीच-बचाव करने वाले अधिकारियों पर कथित तौर पर हमला किया गया और उन्हें जेल के मुख्य गेट की ओर खदेड़ा गया। कुछ कैदियों ने मुख्य गेट तोड़ने की भी कोशिश की, जिससे अधिकारियों को उनके खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा; गजनायके का दावा है कि यह बल प्रयोग न्यूनतम था।



























































