Ram Mandir Trust Meeting: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन होंगे ट्रस्ट के नए महासचिव, 22 जुलाई को होगी अगली बैठक
ट्रस्ट ने उनके इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए हैं। इस बीच, बैठक में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की अंतरिम रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। मीडिया की मौजूदगी और प्राइवेसी की चिंताओं के कारण यह बैठक राम मंदिर परिसर के अंदर बने गेस्ट हाउस में हुई। ट्रस्ट ने SIT की जांच का स्वागत किया है और दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर भरोसा भी जताया है।



























































