PoK में Pakistan की बर्बरता से भुखमरी, नेता सरदार अमान ने लगाई गुहार- भारत हमारी मदद करे
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे एक वीडियो में खान ने कहा कि PoK में लोग खाने-पीने की चीज़ों और ज़रूरी सामान की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने नई दिल्ली से इस मामले में दखल देने की अपील की। खान ने कहा हमें भारत की मदद चाहिए। राशन की कमी है और हमें आपकी मदद की ज़रूरत है।



























































