Indonesia की धरती पर PM Modi के कदम रखते ही जो हुआ, उसे देखकर पूरी दुनिया को चौंकना ही था
इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मलक्का जलडमरूमध्य के आसपास स्थित यह देश विश्व व्यापार की धुरी माना जाता है। दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापारिक मार्गों पर स्थित होने के कारण जकार्ता हिंद प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन की राजनीति का केंद्रीय खिलाड़ी बन चुका है।



























































