E20 Petrol पर India का खंडन, Bhutan के पत्रकार बोले- हमारी रिपोर्ट सच्ची
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'द भूटानीज़' में छपी रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी भी OMC ने भूटान को E20 पेट्रोल देने का प्रस्ताव नहीं दिया था और न ही इस ईंधन के निर्यात का कोई प्रस्ताव औपचारिक रूप से तैयार किया गया था। इसके कुछ ही समय बाद, अख़बार के एडिटर तेनज़िंग लामसांग ने पिछले हफ़्ते छपी अपनी स्टोरी का बचाव किया।



























































