Manipur के Ukhrul में बड़ा आतंकी हमला, Assam Rifles के काफिले पर Ambush में 2 जवान शहीद
इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस घात लगाकर किए गए हमले की निंदा करते हुए, मणिपुर के गृह मंत्री गोविंदस कोंथौजम ने कहा कि ऐसे हमले हिंसा से प्रभावित राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने की चल रही कोशिशों को कमजोर करते हैं। कोंथौजम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उखरुल के नुंगशांग खोंग में 40 असम राइफल्स के काफिले पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले से मुझे गहरा दुख हुआ है।



























































