PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे के बीच चीन में क्यों मची है खलबली? जानें क्या है वजह
डील के तहत इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद का आर्डर देगा जो अब भारत में बनती है। इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की डील सिर्फ डिफेंस एक्सपोर्ट के लिहाज से ही नहीं बल्कि कई मायने में खास है। इस डील के साथ इंडोनेशिया तीसरा साउथ ईस्ट एशियाई देश है जो ब्रह्मोस का ऑपरेटर बन जाएगा।



























































