PM Modi का Indonesia दौरा: Act East Policy को मिलेगी धार, दुनिया को जाएगा बड़ा संदेश
सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया की यह चौथी यात्रा है। हमारे संबंध ऐतिहासिक रूप से बहुत मज़बूत, बहुत सौहार्दपूर्ण और दोस्ताना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा उन संबंधों को और गहरा करेगी और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगी और सहयोग के नए रास्ते खोलेगी, चाहे वह मैन्युफैक्चरिंग, विज्ञान और तकनीक, अंतरिक्ष, परमाणु या शैक्षिक आदान-प्रदान का क्षेत्र हो।



























































