Malviya Nagar Hotel Fire: 22 मौतों के मामले में लवकेश बजाज समेत 3 आरोपियों की बढ़ी Judicial Custody
सुनवाई के दौरान, बजाज के वकील ने GST और इनकम टैक्स रिकॉर्ड समेत वित्तीय दस्तावेजों को देखने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगने वाली एक अर्जी दाखिल की। इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी दाखिल करते हुए कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों की और न्यायिक हिरासत की ज़रूरत है।



























































