अचानक ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, 90 मिनट में यूक्रेन पर क्या सीक्रेट बात हो गई?
अगले हफ्ते तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन को फोन घुमाया है और करीब डेढ़ घंटे यानी कि 90 मिनट तक उनसे बातचीत की है और अब इस बातचीत के कई सारे अहम पहलू सामने आ रहे हैं। दरअसल क्रेमलिन के वरिष्ठ सहयोगी यूरी उषाकोब के मुताबिक ट्रंप ने एक बार फिर से यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाने में मदद की पेशकश की है।



























































