Passport Ranking पर Mallikarjun Kharge का PM Modi पर सीधा हमला, आपके दावे झूठे हैं
कांग्रेस प्रमुख ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और ग्लोबल सिटिज़न सॉल्यूशंस का हवाला दिया, जिनके अनुसार भारत ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में क्रमशः 80वें और 125वें स्थान पर खिसक गया है। न्होंने पासपोर्ट फीस में हालिया बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सेवाओं में सुधार करने के बजाय, केंद्र ने पासपोर्ट को और महंगा कर दिया है।



























































