BRICS का खेल, भारत-रूस की बैठक में दनादन फाइनल हुई डील
जयशंकर ने बातचीत के दौरान साफ कहा कि आज की अनिश्चित और अस्थिर दुनिया में भारत और रूस का राजनीतिक सहयोग पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गया है। उनका इशारा सीधे उस वैश्विक माहौल की तरफ था जहां एक तरफ पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है और दूसरी तरफ अमेरिका चीन की प्रतिस्पर्धा दुनिया को नए खेमों में बांट रही है। ऐसे माहौल में भारत और रूस खुद को एक साझेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं जो मल्टीपोलर वर्ल्ड की बात करते हैं।



























































