देर रात घरों में छापेमारी, Pakistan Army पर बलूच युवकों को उठाकर 'गायब' करने के नए आरोप लगे।
बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, 18 वर्षीय उमर बलूच के रिश्तेदारों ने बताया कि 9 मई की तड़के केच जिले के दश्त कस्बे में उनके घर पर छापेमारी के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया था। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी), अंतर-सेवा खुफिया (आईएसआई) और सैन्य खुफिया (एमआई) से जुड़े सुरक्षाकर्मी इस अभियान में शामिल थे। उनका कहना है कि छापेमारी के बाद से उनके ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।



























































