BRICS Summit में गूंजा Israel-Palestine का मुद्दा, जयशंकर ने बताया भारत का फाइनल स्टैंड
जारी तनाव, समुद्री यातायात के लिए जोखिम और ऊर्जा अवसंरचना में व्यवधान स्थिति की नाजुकता को उजागर करते हैं। जयशंकर ने लेबनान, सीरिया, सूडान, यमन और लीबिया सहित क्षेत्र के अन्य हिस्सों में अस्थिरता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा लेबनान और सीरिया लगातार चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। सूडान में संघर्ष से भारी मानवीय क्षति हो रही है। यमन में मानवीय चिंताएं और समुद्री जोखिम मौजूद हैं, जबकि लीबिया में स्थिरता महत्वपूर्ण बनी हुई है।



























































