जहां गिरी थी भारत की ब्रह्मोस, वहां पाकिस्तान ने फिर किया बड़ा कांड
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तस्वीरें अप्रैल 2026 की हैं। पाकिस्तान के बेहद अहम नूर एयर खान बेस पर खड़ा एक ऐसा विमान दिख रहा है जिसका रंग और डिज़ाइन पाकिस्तान एयरफोर्स के बाकी विमानों से बेहद अलग है। विमान पर रेगिस्तानी इलाके में इस्तेमाल होने वाला सैंड कैमोफ्लाज़ पेंट किया गया है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान आमतौर पर ग्रे रंग के सैन्य विमान इस्तेमाल करता है। जबकि यही खास पैटर्न ईरान की एयरफोर्स अपने C130 विमानों में इस्तेमाल करती है।



























































