देश में Fuel की कोई कमी नहीं, सरकार ने दूर की आशंका; Hormuz पार कर भारत पहुंच रहे 2 LPG टैंकर
पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से दो एलपीजी कार्गो सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं, जिससे भारत की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित हुई है। सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के पर्याप्त भंडार की पुष्टि करते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं।



























































