EC ने जारी किया 16 राज्यों का SIR Schedule, Delhi-Punjab में Voter List की होगी गहन जांच
भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र सहित 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है। इस प्रक्रिया के तहत, लाखों बूथ स्तरीय अधिकारी 36 करोड़ से अधिक मतदाताओं का घर-घर जाकर सर्वेक्षण और सत्यापन करेंगे।



























































