Meta Copyright Management Tool: दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्सेस पॉलिसी पर मांगा जवाब, सिस्टम में दिखीं खामियां
जस्टिस भंभानी ने टिप्पणी की, तो फिर हर किसी के पास इसका एक्सेस क्यों नहीं है? यह तो घर के मालिक के बजाय चोर को चाबी देने जैसा है। कोर्ट ने यह टिप्पणी कुमार द्वारा दायर एक मामले में की। कुमार एक भारतीय ई-कॉमर्स और AI बिज़नेस कोच हैं, जो सोशल मीडिया पर Rise with Mohit हैंडल के तहत एजुकेशनल कंटेंट बनाते हैं। कुमार ने कहा कि उन्होंने इस टूल का एक्सेस पाने के लिए तीन बार आवेदन किया, लेकिन बिना किसी साफ़ वजह के उनके आवेदन खारिज कर दिए गए, जबकि कुछ सौ फ़ॉलोअर्स वाले लोगों को इसका एक्सेस मिल गया।



























































