JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलनकारियों ने सरकार पर फूट डालने का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच छठे दौर की बातचीत होगी।



























































