उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे पर भाजपा पर निशाना साधा और चुनाव तैयारियों पर बात की। उन्होंने राम मंदिर दान विवाद पर प्रधानमंत्री से संसद में जवाब मांगा और एफसीआरए व परिसीमन पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट किया। इसके साथ ही खड़गे ने रांची में छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए राहुल गांधी की सराहना की।



























































