टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA
4 अगस्त को टर्बुलेंस के कारण 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस हादसे के बाद 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। डीजीसीए इस मामले की हर एंगल से जांच कर रहा है और पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।



























































