PM Modi और RSP अध्यक्ष Lamicchane की Delhi में मुलाकात, Nepal से रिश्ते मजबूत करने का संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने से मुलाकात कर नेपाल को भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति में एक प्राथमिकता वाला साझेदार बताया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-नेपाल संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और साझा समृद्धि के लिए सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। गृह मंत्री अमित शाह ने भी आरएसपी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया।



























































