Punjab Election: इंदिरा गांधी के हत्यारे केहर सिंह का बेटा लड़ेगा चुनाव, सतवंत सिंह को अमृतपाल सिंह की पार्टी ने बनाया कैंडिडेट
अकाली दल वारिस पंजाब दे ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को बस्सी पठाना से उम्मीदवार बनाया है। इसे पंथिक राजनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है, जो शहीद परिवारों के सम्मान और समुदाय के अधिकारों पर केंद्रित है, लेकिन इससे राजनीतिक बहस छिड़ने की भी संभावना है। यह निर्णय आगामी पंजाब चुनावों में पंथिक वोटों पर गहरा असर डाल सकता है।



























































