कांग्रेस को आंखे दिखाने वाली ममता के आंसूओं का मर्म
ममता को सोनिया गांधी से मिली ‘जादू की झप्पी’ सिर्फ व्यक्तिगत ढाढ़स नहीं थी। यह कांग्रेस और टीएमसी के बीच पिछले 3 दशकों से चले आ रहे उतार-चढ़ाव, पुरानी राजनीतिक दरारों और बंगाल में एक-दूसरे के वजूद को मिटाने की खूनी क्रोनोलॉजी का अंतिम और सबसे असहाय पड़ाव था।



























































