Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit
टाटा समूह की टाइटन ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 35% मुनाफा और 46% आय वृद्धि दर्ज की है। इस मजबूती का मुख्य कारण आभूषण कारोबार की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग रही। दमास में हिस्सेदारी अधिग्रहण और नए स्टोर्स के विस्तार से कंपनी की वैश्विक उपस्थिति और मजबूत हुई है। नतीजों के बाद निवेशकों के भरोसे से शेयर में भी जोरदार उछाल देखा गया।



























































