Tata Trusts की अहम Board Meeting फिर टली, Tata Sons की लिस्टिंग पर सस्पेंस बरकरार
टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर बढ़ते मतभेदों के बीच सर दोराबजी और सर रतन टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक 16 मई तक टल गई है। कानूनी चुनौतियों के कारण टाली गई इस बैठक में लिस्टिंग समर्थक और विरोधी गुटों के बीच टकराव की स्थिति है। यह फैसला टाटा समूह की भविष्य की कॉर्पोरेट रणनीति और नेतृत्व की दिशा तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



























































