Delhi School Horror: 3 साल की मासूम से दरिंदगी, POCSO आरोपी को कोर्ट से मिली Bail
बच्ची द्वारा पहचान किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, अभियोजन पक्ष के कड़े विरोध के बावजूद, द्वारका स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) न्यायालय ने कल आरोपी को जमानत दे दी। न्यायालय के आदेश की प्राप्ति और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।



























































