कद घटा या जिम्मेदारी बदली? क्या बिहार BJP में साइडलाइन हो गए विजय सिन्हा
राजस्व विभाग को बिहार का सबसे शक्तिशाली विभाग माना जाता है क्योंकि इसका सीधा जुड़ाव आम जनता की जमीन, रजिस्ट्री और विवादों से होता है। ऐसे में इस विभाग का छिनना कई लोग विजय सिन्हा की सियासी अहमियत में कमी के तौर पर देख रहे हैं।



























































