विश्व Red Cross दिवस पर CM Sukhu की अपील, संकट में फंसे लोगों के लिए खुलकर दान करें
मुख्यमंत्री सुक्खू ने समाज के सभी वर्गों से रेड क्रॉस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि एकत्रित संसाधन संकटग्रस्त और आपात स्थितियों में लोगों को समय पर सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग के सचिव डॉ. किमी सूद भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



























































