Baramati Airport पर क्रैश-लैंड हुआ Trainee Aircraft, सुरक्षित बचे दोनों पायलट
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट रनवे से बाहर निकल गया। इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं और विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में बारामती के पास हुए एक विमान हादसे में अजीत पवार सहित पांच लोगों की जान चली गई थी।



























































