EPFO अब पूरी तरह Digital! Centralized IT से मिलेंगी तेज़ और पारदर्शी Services
श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने घोषणा की कि EPFO का सेंट्रलाइज्ड IT-इनेबल्ड सर्विसेज (CITES) प्रोजेक्ट पूरा हो गया है, जिससे सभी सदस्य डेटाबेस अब एक राष्ट्रीय मंच पर एकीकृत हो गए हैं। इस डिजिटल परिवर्तन से PF खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी, जहां 34 करोड़ सदस्यों के लिए 8.25% की दर से ब्याज 15 जुलाई तक जमा हो जाएगा, और सेवाओं में पारदर्शिता व गति बढ़ेगी।



























































