Iran ने US के सामने रखीं सख्त शर्तें, बर्ताव बदलने तक बंद रहेगा Hormuz Strait
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने होर्मुज जलमार्ग को खोलने के लिए अमेरिका के सामने प्रतिबंध हटाने और सेना वापसी जैसी सख्त शर्तें रखी हैं। इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात ने अपने जहाज पर ईरानी हमले का दावा किया है। दूसरी तरफ, ओमान इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत की मध्यस्थता कर रहा है।



























































