Reliance-HDFC की Ranking गिरी, MSCI Index में AI Stocks के आगे पिछड़े भारतीय दिग्गज
ढाई दशक में पहली बार, एमएससीआई उभरते बाजार सूचकांक के शीर्ष 10 से भारतीय कंपनियां बाहर हो गई हैं। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस के फिसलने से सूचकांक में भारत का भारांश छह साल के निचले स्तर पर है। यह वैश्विक निवेशकों के एआई और टेक की ओर बदलते रुझान को दर्शाता है, जिससे विदेशी निवेश के प्रवाह पर असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है।



























































