Tech Sector में फिर बड़ी छंटनी, US की Opendoor ने 250 कर्मचारियों संग India को कहा अलविदा
अमेरिकी रियल एस्टेट टेक कंपनी ओपनडोर भारत से अपना कारोबार समेट रही है, जिससे करीब 250 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी ने इस फैसले का कारण ग्राहकों के करीब यानी अमेरिका में परिचालन को केंद्रित करना बताया है। यह कदम वैश्विक तकनीकी उद्योग में बढ़ते ऑटोमेशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव को रेखांकित करता है, जिसके चलते परिचालन कार्यों को स्थानांतरित किया जा रहा है।



























































