Indian Share Market Update | बाजार पर 'युद्ध' की छाया! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, कच्चे तेल में उछाल से सहमे निवेशक
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव एवं तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान ने भी निवेशकों के विश्वास को और कमजोर किया।



























































