धार की Bhojshala में High Court के फैसले के बाद गूंजे जयकारे, हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
न्यायालय के फैसले के बाद परिसर में स्वतंत्र रूप से पूजा-अर्चना करने की अनुमति मिलने पर कई श्रद्धालुओं ने खुशी व्यक्त की। कुछ ने कहा कि वे इस क्षण को देखने के लिए वर्षों से इंतजार कर रहे थे। परिसर में उपस्थित एक श्रद्धालु ने बताया कि फैसले के बाद लोग भावुक हो गए और उन्होंने गीत-नाचकर जश्न मनाया। श्रद्धालु ने यह भी दावा किया कि अब प्रतिदिन बिना किसी प्रतिबंध के पूजा-अर्चना की जा सकती है।



























































