खुद तय कर ले कि इतिहास या भूगोल का हिस्सा बनना है, सेना प्रमुख की PAK को चेतावनी
सेना प्रमुख (सीओएएस) नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 'यूनिफॉर्म अनवेल्ड' द्वारा आयोजित एक सत्र में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना क्या प्रतिक्रिया देगी।



























































