पत्रकार के Phone पर आया रूसी मंत्री Lavrov को गुस्सा, बोले- Security बंदूक निकाल लेगी
बार-बार हो रही इस बाधा के कारण लावरोव को रुकना पड़ा और सुरक्षा अधिकारियों को हस्तक्षेप करने के लिए कहना पड़ा। ब्रीफिंग फिर से शुरू करने से पहले लावरोव ने कहा कि क्या आप हमें अकेला छोड़ सकते हैं? या तो आप खुद को छोड़ दें या अपना फोन। लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से व्यवधान हुआ, जिसके बाद रूसी विदेश मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी।



























































