NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की
राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक मामले में सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस का भारत की शिक्षा प्रणाली में धन कमाने का एक गठजोड़ है, जिसने इस व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।



























































