Pakistan के Rawalpindi में भीषण जल संकट, बूँद-बूँद पानी को तरस रहे लोग, गहराया Water Crisis
अधिकारियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में भूजल स्तर लगभग 800 फीट तक गिर गया है, जिससे दशकों पुराने कई ट्यूबवेल बेकार हो गए हैं। सरकार द्वारा स्थापित बड़ी संख्या में मोटरें, जिनमें से कई 1990 के दशक से चल रही हैं, या तो जल गई हैं या अत्यधिक दबाव के कारण काम करना बंद कर चुकी हैं।



























































