TMC नेताओं के Party छोड़ने की अटकलों पर Mamata Banerjee का साफ संदेश- 'जो जाना चाहते हैं, जाएं'
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा से मिली करारी हार के बाद, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया है और पार्टी छोड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को स्पष्ट रूप से जाने के लिए कहा है। उन्होंने बाकी कार्यकर्ताओं से संगठन को फिर से खड़ा करने का आग्रह करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी।



























































