Army Chief General Dwivedi की Pakistan को दो टूक, 'तय कर लो भूगोल में रहोगे या इतिहास में'
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उसे यह तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का। यह बयान ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के बाद आया है, जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा किया गया एक बड़ा जवाबी सैन्य अभियान था।



























































