Mahrang Baloch का Pakistan पर सीधा हमला, कहा- बलूचिस्तान में Activists को किया जा रहा 'गायब'
बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, डॉ. बलूच ने बलूचिस्तान की स्थिति को "बेहद चिंताजनक" बताया और कहा कि राजनीतिक सक्रियता और मानवाधिकारों की वकालत के लिए गुंजाइश तेजी से कम हो रही है। उन्होंने तर्क दिया कि न्याय की मांग करने वाली शांतिपूर्ण आवाजों को डर, उत्पीड़न और सरकारी दबाव के जरिए दबाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब शांतिपूर्ण राजनीतिक मंचों को कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, तो आम नागरिकों के पास क्या विकल्प बचते हैं।



























































