सपा MP Priya Saroj की AI वाली मॉर्फ्ड तस्वीरों पर बवाल, BJP नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई Cyber FIR
समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने भाजपा नेता अमोद सिंह सहित दो लोगों के खिलाफ अपनी एआई-जनित मॉर्फ्ड तस्वीरें प्रसारित करने के लिए साइबर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश बताया है, जिससे महिलाओं के खिलाफ एआई तकनीक के दुरुपयोग पर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।



























































