ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा...DM पर दिया 7 साल पुराना बयान आजम खान को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
रोड शो में आजम खान ने वहां के तत्कालीन जिला अधिकारी पर निशाना साधते हुए बेहद तीखी टिप्पणी की थी। वायरल वीडियो में आजम खान को यह कहते सुना गया था कि 'ये तनखइया हैं, इनसे मत डरियो, उन्हीं के साथ गठबंधन है जो जूते साफ करा लेती हैं, इंशा अल्लाह चुनाव बाद इनसे जूते साफ कराऊंगा…।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।



























































