NSUI की मांग- 'भ्रष्टाचार की एजेंसी' NTA पर लगे Ban, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan दें इस्तीफा
NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में NSUI ने NTA कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों ने NTA पर प्रतिबंध लगाने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी पर भ्रष्टाचार और छात्रों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।



























































