नौकरी के नाम पर Cambodia में Human Trafficking, मास्टरमाइंड समेत 5 पर NIA का शिकंजा।
जांचकर्ताओं ने आनंद कुमार सिंह को इस रैकेट का सरगना बताया, जो भारत भर में एजेंटों और यात्रा दलालों के माध्यम से काम करता था और कंबोडिया में स्थित अपने सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करता था। एनआईए के अनुसार, आरोपी पीड़ितों को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया ले जाकर उन्हें धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों को 2,000 से 3,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेच देता था।



























































