China के सीक्रेट 'White House' में ट्रंप को लेकर क्यों गए जिनपिंग? जहां पहुंच US प्रेसिडेंट ने कह दी अपने दिल की बात
झोंगनानहाई, चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) और सरकार (स्टेट काउंसिल) का मुख्य अड्डा है। बीजिंग के मशहूर 'फॉरबिडन सिटी' के पास स्थित यह बहुत बड़ा इलाका ऊंची-ऊंची दीवारों से सुरक्षित है। यहीं पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत चीन के सभी शीर्ष नेताओं के घर और दफ्तर मौजूद हैं।



























































