NEET paper leak: मास्टरमाइंड PV Kulkarni के 2 और सहयोगी रडार पर, Pune-Latur में CBI की ताबड़तोड़ रेड
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने मुख्य सरगना पी.वी. कुलकर्णी की गिरफ्तारी के बाद दो और व्याख्याताओं की तलाश तेज कर दी है, जिसके लिए पुणे और लातूर में छापेमारी चल रही है। जांच में सामने आया है कि NTA के लिए प्रश्नपत्र बनाने वाले कुलकर्णी ने अपनी पहुंच का फायदा उठाकर पेपर लीक किया था।



























































