Bangladesh में मंदिरों और घरों पर हमले जारी, Durga Puja पर Sheikh Hasina ने जताई चिंता
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुर्गा पूजा पर अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं में बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि 5 अगस्त 2024 को उनकी सरकार हटने के बाद से मंदिरों, घरों और अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने देश के संविधान के तहत सभी धर्मों को समान अधिकार और सुरक्षा देने पर जोर दिया।



























































